108 वर्षीय सर्वोच्च श्री महंत परमानंद पुरी महाराज का निधन




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। नागा सन्यासी अखाड़े के सर्वोच्च पद पर आसीन दत्त अखाड़ा उज्जैन के पीर गद्दी पति श्री महंत परमानंद पुरी जी पीजी के निधन से भारतवर्ष के पूरे संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। 108 साल की अवस्था में पीजी का उज्जैन में निधन हो गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिये हरिद्वार सहित भारत के विभिन्न राज्यों से नागा साधुओं, संत, महंत और महामंडलेश्वरों ने उज्जैन की ओर प्रस्थान कर लिया है।
जूना अखाड़े के संरक्षक श्री महंत हरिगिरि जी महाराज ने बताया कि 108 वर्षीय पीजी श्री महंत परमानंद पुरी जी का शुक्रवार को ब्रहमलीन हो गये थे। उनके निधन की खबर से पूरा संत समाज शोकाकुल है। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जायेगा। जिसके बाद उज्जैन नगर में उनकी अंतिम शोभा यात्रा निकाली जायेगी।