नवीन चौहान.
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में सरेआम हुई कैश लूट प्रकरण में एसएसपी अजय सिंह का रूख सख्त दिखा है। एसएसपी ने देर रात तक सीआईयू और थाना पुलिस के साथ बैठक की। बदमाशों की तलाश में दिन से लेकर रात तक विभिन्न टीमें हुईं रवाना।

एसएसपी ने 24 घंटे का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि यदि लुटेरे नहीं आए गिरफ्त में तो कई पर हो सकती है कार्यवाही। बताया जा रहा है कि कल कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 2 में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह बड़े एक्शन के मूड में है।
घटना के खुलासे को लेकर गंभीर एसएसपी द्वारा कल देर रात सीआईयू एवं थाना पुलिस के चुनिंदा ऑफिसर के साथ घटना के विभिन्न एंगल को लेकर आयोजित बैठक में गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जहां एक ओर बैठक में पहले से रवाना की गई पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं नई पुलिस टीमों का भी गठन/रवाना किया गया।
कई घंटे चली बैठक में एसएसपी द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को घटना के खुलासे हेतु स्पष्ट लहजे में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में कई पर गाज गिरनी तय है।

- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण




