मेरठ।
जनपद के किशनपुरी में लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने गुरुवार की सुबह स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन उर्फ डीके (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। पति को बचाने के लिए सामने आयी पत्नी अंजू (65) को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी। अंजू केहाथ में गोली लगी थी। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हाथ की नस कटने के कारण अधिक ब्लीडिंग हुई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। इस घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापार संघ ने अधिकारियों को घटना का खुलासा करने का अल्टीमेटम दे रखा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीम लगा रखी है। पुलिस उस हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है जो शक के दायरे में है।
पुलिस का मानना है कि जिस तरह से सुबह सुबह घटना को अंजाम दिया गया उससे इस घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका अधिक है। पुलिस अधिकारी घटना का खुलासा करने के लिए स्वयं पूरे मामले को देख रहे है। इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। शासन स्तर से भी घटना के बारे में जनपद के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है।

- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार

