सेवानिवृत्ति अधिकारी के सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन




Listen to this article

सोनी चौहान
एसएसपी ऊधमसिंहनगर बरिदंरजीत सिंह की उपस्थिति में आज 29 फरवरी 2020 को पुलिस कार्यालय के सभागार में फरवरी 2020 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त, सेवानिवृत्ति होने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारीगण और कर्मचारियों ने जोशी जी के व्यवहार व अनुभव की सराहना की। एसएसपी ऊधमसिंहनगर बरिदंरजीत सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारिगण को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भाव-भीनी विदाई दी।

    
एसएसपी ऊधमसिंहनगर बरिदंरजीत सिंह के द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। एसएसपी ने पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की। तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

    

सेवानिवृत होने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण
1- प्रदीप कुमार जोशी उप निरीक्षक (संचार) वर्ष 1980 में एओ के पद पर पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ मे भर्ती हुए वर्ष 1987 मे एच०ओ०के पद पर पदोन्नति के उपरांत वर्ष 2019 को आर०एस०ओ के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। इन्होने 40 वर्ष 01 माह की सेवा पुलिस विभाग को दी। इन्होने अपनी सेवायें पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ, मुरादाबाद, नैनीताल, हरिद्वार, एवं उधमसिंहनगर में दी है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र पीचा पुलिस अधीक्षक सदर, प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, विजय अधिकारी प्रतिसार निरीक्षक संचार, सेवानिवृत्त कर्मचारी के पारिवारिक जन व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे।