थाना जानी पुलिस ने पकड़े तीन वारंटी




Listen to this article

अनुज सिंह (नेक).
एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जानी पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को आवश्यक कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

थाना जानी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनमें अरमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम सिसौला थाना जानी, सम्बन्धित अभियोग संख्या 2525/21 धारा 138 NIA एक्ट व सुन्दर पुत्र चन्दरू निवासी कस्बा सिवालखास थाना जानी, सम्बन्धित मु.अ.सं.- 257/17, ST NO.- 12071/21 धारा– 60 Ex. ACT और हनीफ पुत्र यासीन निवासी महपा चौपला सिवालखास थाना जानी, जनपद मेरठ सम्बन्धित वाद सं.- 18992/2019, मु.अ.सं.- 560/2013 धारा – 279,338 भादवि चालानी थाना– टीपी नगर मेरठ को तिथि इमरोजा में न्यायालय द्वारा निर्गेत गिरफ्तारी प्रपत्र पर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।