थाना कनखल पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा








Listen to this article

धर्मेंद्र भट्ट।
थाना कनलख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में दिनांक 05/04/23 को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार को प्राथमिक विद्यालय मिस्सरपुर के पास से 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 113/23 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जायगा

पुलिस टीम
1- नरेश राठौर थानाध्यक्ष
2- उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह
3- हेड कांस्टेबल सुनील राणा
4- कां0 585 सतीश कोटनाला