धूमधाम से मनाया पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस




हरिद्वार:भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराने के बाद मिष्टान वितरण भी किया गया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना।
हरिद्वार में भाजपा के 43 वां स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में बीजरोपित पौधा 1980 से भारतीय जनता पार्टी के रूप में अपनी श्रेष्ठ यात्रा को शुरू कर आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में एक वटवृक्ष बन चुका है। जिसकी 18 करोड़ से ज्यादा लताएं देशभर को विकास की ओर ले जाने का काम कर रही हैं। आज विश्व के सबसे बड़े राजनेता के रूप में भाजपा का एक सामान्य सा कार्यकर्ता इस देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होकर भारत को विश्व गुरु बनाने व एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है।


वही,जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सर्वाधिक भूभाग पर सरकार बनाकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करने वाला दल है। भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति करने के लिए नहीं अपितु समाज की सेवा का संकल्प लेकर राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हैं इसी कारण आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान समाज एवं परिवार के संरक्षक के रूप में होती है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए समाज में कार्य करने का काम करता है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं निवर्तमान अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यो कृष्ण चंद शर्मा, राजकुमार चौहान, महेश चंद , राम कुमार पासी एवं केएन शर्मा को शॉल उढ़ाकर व माल्यार्पण कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विकास तिवारी, लव शर्मा, रश्मि चौहान ,निर्मल सिंह, आभा शर्मा, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान ,सचिन शर्मा, नकली राम सैनी, गौरव पुंडीर, सचिन निशित, मनोज शर्मा ,मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, विक्रम भुल्लर, एजाज हसन, डॉ प्रदीप कुमार ,संजय कुमार अमित चौहान ,योगेश चौहान, महेंद्र धीमान ,ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय सहगल, रोहन सहगल ,अनिल अरोड़ा, रीता चमोली, दीपिका राठौर, जगजीवन राम, दीपांशु विद्यार्थी, दीपेंद्र चौधरी ,सतीश कुमार, अरुण चौहान, कामिनी सदाना, कमला जोशी ,तेलू राम प्रधान, मन्नू रावत ,प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, सरोज जाखड़, दर्शना, अशोक मेहता ,अमरीश शर्मा, मनोज गोयल ,कमल प्रधान, विपिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *