भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया के स्वागत में उमड़ी भीड़




Listen to this article

गगन नामदेव
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया का उत्तरी हरिद्वार में भव्य स्वागत हुआ। मुखिया गली में ललिता आश्रम में सन्नी राणा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व आश्रम में पूजा अर्चना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत के दौरान कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हरिद्वार की जनता का अपार प्रेम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह जनता के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर कराने का उनका प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर गौरव सावंत, सूरज शर्मा, मदन गोपाल सैनी, अर्चित चौहान, विजय उप्रेती, लक्ष्मी त्रिपाठी, तरुण सैनी, मनोज निषाद, विकास राणा, खुशांत सैनी, गोपाल ठाकुर, अमित धवन, दीपक, मुकेश राणा, कन्हैया घोष, विपुल शर्मा, देवेंद्र यादव, अविनिश पाठक, अनिल नेगी, अंकित कौशिक, जय यादव आदि शामिल हुए।