नवीन चौहान.
यह खबर यूपी के बरेली से सामने आयी है। यहां एक 50 साल की महिला दरोगा दूसरे समुदाय के 30 साल के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही है। इसका पता जब परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आपत्ति दर्ज करायी। वहीं दूसरी ओर कोर्ट मैरिज से पहले ही महिला दरोगा और उसका प्रेमी लापता हो गया, बिना अनुमति महिला दरोगा के डयूटी से नदारद रहने पर उसकी गैर हाजिरी दर्ज की गई है। सीओ के आदेश कक्ष (ओआर) में भी वह नहीं पहुंचीं थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला दरोगा मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की मूलनिवासी है, वर्तमान में वह व बरेली में सुभाषनगर थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार हो गया और अब वह उससे शादी करने जा रही हैं। दोनों ने एसडीएम कोर्ट सह विवाह अधिकारी से अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार देर शाम से महिला दरोगा लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है।
एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक दरोगा के निजी जीवन से विभाग को कोई मतलब नहीं है। हां, बिना अनुमति लापता होने पर जरूर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहां बताया ये भी जा रहा है कि जिस युवक से महिला दरोगा कोट मैरिज करने जा रही है वह पहले पुलिस का मुखबिर था। महिला दरोगा का ट्रांसफर जब बरेली हुआ तो वह भी वहीं किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। उसका लकड़ी का कारोबार बताया जा रहा है।
- HRDA हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण में नई उपाध्यक्ष सोनिका ने संभाला कार्यभार
- सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने केंद्रीय कानून मंत्री से की भेंट, पर्वतीय महिला उत्पादों से किया ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रतिनिधित्व
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वाला डेंजर जोन का ग्राउंड जीरो से किया निरीक्षण
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले उत्तराखंड के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही मेरा लक्ष्य
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच: सीमांत क्षेत्र विकास परिषद