नवीन चौहान.
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर फ्लैट में शनिवार रात पुलिस ने छापामार कर वहां चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत नौ लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जब छापा मारा तो यहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही महिला ने दिल्ली के युवक से एक सप्ताह पूर्व ही नौ हजार रुपये किराए पर यह फ्लैट लिया था। पुलिस को फ्लैट से लैपटॉप, मोबाइल, आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान संचालिका और वहां मौजूद युवतियां इधर उधर भागने लगी, लेकिन पुलिस ने संचालिका और एक अन्य युवती समेत नौ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक साहिबाबाद, बिहार, विजयनगर, सरोजनी नगर दिल्ली, वसुंधरा, मोदीनगर और लिंकरोड के रहने वाले बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई संचालिका पहले भी इसी धंधे में जेल जा चुकी है। युवती ने बताया कि उससे जबरन यह कार्य कराया जा रहा था, उसकी फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर यह गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
- उत्तराखंड एसटीएफ ने 17 साल से फरार एक लाख के इनामी डकैत को दबोचा
- सीएम धामी ने टेका मत्था, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं देती हैं सेवा की प्रेरणा
- काठगोदाम में एसओजी और पुलिस की कार्रवाई, लगभग 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
- जमीन धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, असली मालिक की जगह खड़ा कर दिया फर्जी व्यक्ति


