अवैध शराब के 200 पव्वों के साथ तीन गिरफ्तार








Listen to this article

200 पव्वे देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
सोनी चौहान
हरिद्वार पुलिस मादक पदार्थो की रोकथाम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नशीले पदार्थो को बेचने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। हरिद्वार पुलिस शराब की तस्करी करने वालो को पकड़ने के लिए चेंकिग अभियान चला रही है। इसी अभियान के चलते कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 200 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अक्षय पुत्र प्रेमचंद्र निवासी जटवाड़ा पुल ज्वालापुर को 82 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, मुकेश पुत्र संजय निवासी टीबड़ी हरिद्वार को 60 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, भगीरथ पुत्र हरिचंद निवासी राजीव नगर ज्वालापुर को 54 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामद माल
करीब 200 पव्वे देशी शराब