पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, आंसर की जारी




Listen to this article


योगेश शर्मा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है। जबकि इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस दूरसंचार विभाग में समूह सी के तहत मुख्य कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जायेगी। परीक्षा में शामिल अभ्यथी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। आंसर की पर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित होगा। परिणाम कब घोषित होगा , इसकी कोई जानकारी नही दी गई हैै।