योगेश शर्मा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है। जबकि इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस दूरसंचार विभाग में समूह सी के तहत मुख्य कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जायेगी। परीक्षा में शामिल अभ्यथी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। आंसर की पर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित होगा। परिणाम कब घोषित होगा , इसकी कोई जानकारी नही दी गई हैै।