मेरठ।
जनपद के थाना परीक्षितढ़ क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ई-रिक्शा में चार्ज करते समय उतरे करंट की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिखेड़ा निवासी अशोक पुत्र ओमप्रकाश अपनी ई-रिक्शा को देर रात घर के सामने रास्ते पर चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रह रही बच्ची खुशी (9) पुत्री चतुरसेन रास्ते से जा रही थी। इस दौरान वह रास्ते में खड़ी ई-रिक्शा से टकरा गई, जिस कारण उसे करंट लग गया। वहीं, करंट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में कैशलेस उपचार: त्रिवेन्द्र रावत
- धर्मनगरी में रसोई गैस की किल्लत, मुनाफाखोर ब्लैक में बेच रहे सिलेंडर
- हरिद्वार–लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से अधिक जुर्माना
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण




