नवीन चौहान.
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

मुख्य वित्त अधिकारी आयुर्वेद विश्वविद्यालय अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। उन्हें कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच को प्रभावित करने की शिकायत भी मिली थी।
बतादें विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा




