नवीन चौहान.
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

मुख्य वित्त अधिकारी आयुर्वेद विश्वविद्यालय अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। उन्हें कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच को प्रभावित करने की शिकायत भी मिली थी।
बतादें विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
- तीन लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ कैंट बोर्ड में मनोनीत पार्षद
- शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत समन्वय समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: कुलपति
- कनोडिया पार्क में दी गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धाजंलि
- पार्षद बोले सड़क ओर डिवाइडर पर लगे पेड़ों की होनी चाहिए छंटाई
- पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप




