नवीन चौहान.
तेज बारिश लोगों के लिए आफत और मुसीबत बनती जा रही है। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान घर में सो रहे दंपति की मलबे की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई।
मिस्सरवाला गांव में बारिश से गिरे एक मकान में नसीर अहमद शाह (65) और उनकी पत्नी मोहमदी (60) की दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव टीम ने मलवे में दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर शांतिपुरी में मंदिर की दीवार गिरने से फील्ड के पास लगा हुआ ओपन जिम पूरा क्षतिग्रस्त हो गया।
- सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- क्रीड़ा विश्वविद्यालय से उत्तराखंड के खेलों को मिलेगी नई उड़ान: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ”
- मेरठ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
- छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शिक्षक बरी








