मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को शक है कि पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मारी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी साक्ष्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में यदि किसी अन्य का भी हाथ मिला तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल करायी और शव को पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- शादी शुदा आदमी का दूसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप अपराध नहीं
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 30 मार्च को घोषित किया अवकाश
- गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों की सूझबूझ से बची जान
- नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार




