कांग्रेस छोड़कर अरविंद सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन




नवीन चौहान.
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने आज कांग्रेस को छ़ोडकर भाजपा का दामन थाम लिया। बतादें 28 अप्रैल को ही अरविंद सिंह लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

अरविंद सिंह लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली को प्यार करता है वो कांग्रेस में नहीं रह सकता है। मैं उम्मीद करता हूं आगे अब हम सब मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करेंगे।

वहीं भाजपा का दामन थामने के बाद अरविंद सिंह लवली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं भाजपा का शुक्रिया करना चाहता हूं पार्टी ने उस वक्त हमारा साथ दिया जब हम खोए-खोए घूम रहे थे। हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे जो हमसे बन पड़ेगा। हम मोदी का हाथ और मजबूत करने का काम करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *