न्यूज127
कनखल में लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई। चोरी करने वाले अभियुक्त की शिनाख्त हो गई है। पुलिस चोर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब चार लाख के जेवरात की चोरी हुई है।
कनखल में लाखों की चोरी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चौंकाने वाला खुलासा




