न्यूज 127, हरिद्वार।
बाल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू यूथ हॉस्टल, हरिद्वार की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर के विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से नौ विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार हासिल किए।
कक्षा पांच की प्रियंवदा भारद्वाज ने प्रथम, कक्षा तीन की कनिष्का चुघ ने द्वितीय और कक्षा सात की मन्नत जयसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा तीन के तेजस्वी सिंह, कक्षा छह की प्रेरणा चौहान, कक्षा नौ की आन्या भारद्वाज तथा कक्षा 11 के पुलकेश भारद्वाज, श्रेया चौहान और कशिश चौहान शामिल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू यूथ हॉस्टल परिसर में किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


