डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून में इंवेस्टीचर सेरेमनी में छात्राओं को दिलाई गई शपथ








Listen to this article

पथ प्रवाह, देहरादून।
डीएवी पब्लिक स्कूल में एक गरिमामयी इंवेस्टीचर सेरेमनी (पदभार ग्रहण समारोह) का आयोजन किया गया, जिसमें नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को उनके सदन, खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति कर्तव्य से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। यह आयोजन विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ, जहाँ प्रधानाचार्या, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इसके बाद प्रधानाचार्या ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के हेड गर्ल दिव्या पंत व हेड ब्वॉय ऋषभ रावत को पदनाम चिह्न व पट्टी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्पोर्ट्स कैप्टन, हाउस कैप्टन, कल्चरल सेक्रेटरी आदि पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं ने मंच पर शपथ ली कि वे ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखेंगे।


अलंकरण समारोह एक महत्त्वपूर्ण अवसर है। जहांँ नव निर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को कुछ भूमिकाएंँ और जिम्मेदारियांँ सौंपी जाती हैं। जिम्मेदारी का पदनाम और प्रतिनिधियों को अधिकार देना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें एक ही समय में शक्तिशाली और देखभाल करने का आजीवन कौशल सिखाता है। विद्यार्थियों को मिले इस सम्मान और बैज का मतलब सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि स्कूल के प्रति अटूट समर्पण और सेवा भाव है।


इस अवसर पर प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी है, आप दूसरों के सम्मुख सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें और उनके लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने छात्रों से डीएवी मूल्यों को आज और जीवन भर बनाए रखने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय गान गाया और समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल छात्राओं के नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने वाला था, बल्कि उनमें जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का बोध भी जगाता है।