हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की सख्ती, अवैध निर्माण कार्यों को किया सील








Listen to this article


पथ प्रवाह, हरिद्वार।
जनपद में अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शु्क्रवार को प्राधिकरण की टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर सील की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है।
प्राधिकरण के अनुसार पॉम सिटी से पहले, सुखी नदी के पास सलेमपुर महदूद में विजय सैनीद द्वारा भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। अशोक वाटिका के आखिरी में सलेमपुर बहादराबाद हरिद्वार में राजेश बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंत्रा होम्स, सीता विहार मार्ग पर, नेहरू कालोनी सलेमपुर महदूद बहादराबाद हरिद्वार में हितबद्ध व्यक्ति द्वारा भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। दिल्लो पंजाबी ढाबा, बढेडी राजपुताना के निकट अंकित चौधरी और आशीष चौधरी द्वारा ढाबे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे धनौरी मार्ग पर इन्तजार द्वारा भूतल पर 5 दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, धनौरी मार्ग पर ही इन्तजार द्वारा भूतल पर 3 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये हैं। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया गया। मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।