दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गए युवक की जंगल में मिली लाश








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। जिसके बाद मृतक की पहचान रजत, निवासी गांव नंगला ताशी, कंकरखेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रजत गुरुवार से लापता था। वो 25 जुलाई को अपने तीन दोस्तों राहुल, नितिन औऱ जयकुमार के साथ जयकुमार का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके साथ गया था। रविवार को उसका शव जगंल से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के तीनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर मृतक रजत के परिजनों में उसका शव मिलने से कोहराम मचा है।