HEC कॉलेज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, दही-हांडी ने बांधा समां










Listen to this article

पथ प्रवाह, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दही-हांडी रहा। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं ने गोविंदाओं की टोली का उत्साहवर्धन किया। दही-हांडी कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में भजन, नृत्य-नाटिका, झांकी तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। प्रखर सिखौला की भावपूर्ण गायकी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य-नाटिका में एंजल, कृष्णा और अनन्या ने प्रतिभाग किया। जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने फूलों की वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाहिनी, एंजल, राजन, दित्या, कृष्णा, अदिति सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब की संयोजक डॉ. रितु मोदी तथा क्लब के सदस्यों दीपक, अनन्या, दिव्यांश, वंश, अदिति और कृतिका की देखरेख में किया गया। मंच संचालन वंशिका वर्मा ने प्रभावी ढंग से किया।

संस्थान के अध्यक्ष संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, उमराव सिंह, स्वाति मंगलम, ललित जोशी, वंदना, शिवानी, मनीष शर्मा, डॉ. तनु चंद्रा, डॉ. निधि, अशोक कुमार, राजा मनीष सहित संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे।