न्यूज 127, मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव में बदमाशों ने सिपाही अजीत को गोली मार दी। गोली लगने से घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात किन परिस्थितियों में हुई और हमलावर कौन थे, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और सिपाही की हालत से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
सिपाही को गोली लगने की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सूरज कुमार राय और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। एसएसपी ने घायल सिपाही के हाल जाना और हर संभव उपचार कराने के निर्देश दिये। एसएसपी ने डॉक्टरों से भी चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली।


