भाजपा को मजबूत करने को गौरव कौशिक को बनाया मंडल उपाध्यक्ष




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने गौरव कौशिक को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खन्नानगर स्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर गौरव कौशिक का जोरदार किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने कहा कि गौरव कौशिक के उपाध्यक्ष के जिम्मेदारी संभालने से पार्टी व मध्य हरिद्वार मण्डल को मजबूती मिलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन बेनीवाल व पार्षद सुरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में ही युवाओं के हित सुरक्षित हैं। पार्टी कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की लोकप्रियता से प्रभावित होकर युवा वर्ग लगातार पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।बोले कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में युवा कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका होगी। स्वागत करने वालों में धीरेंद्र गुप्ता, गौरव वर्मा, अशोक गिरी, आशीष चौधरी, सुबोध वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, राजपाल, राहुल, आकाश, रजत चैधरी, जतीन चौधरी, शुभम शर्मा, मन्नू शर्मा, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।