खेत में मिला युवक का शव, घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप




Listen to this article

संजीव शर्मा
यूपी के बुलंदशहर जिले में एक युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। बुलंदशहर के इस युवक का शव गौतमबुद्ध नगर के जारचा क्षेत्र में मिला है। युवक फेरी लगाने का कार्य करता था। मृतक युवक का नाम अफजल निवासी सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।