नवीन चौहान.
हरिद्वार। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को सीसीआर से हरकी पैड़ी तक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने हरकी पैड़ी पर बन रहे गेट का निर्माण अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर ही पूरा होना चाहिए।
मंडलायुक्त सुभाष घाट पर लगे चेंजिंग रूम को टैंट लगाकर कवर करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद मण्डलायुक्त ब्रह्मकुंड होते हुए महिला घाट पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को भीड़ बढ़ने के दौरान लगातार सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान महिला घाट पर लगे चेंजिंग रूम के ऊपर लगे टैंट पर संतोष जताया।

इसके बाद मंडलायुक्त बैरागी कैंप स्थित 50 बेड के सेक्टर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टर और स्टाफ के लिए पीपीई किट की उपलब्धता की जानकारी ली। बिजली और पावरकट की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड टेस्ट के लिए बने जगह पर बोर्ड लगवाने और कोविड पाजीटिव मिले मरीज को आगे के इलाज व्यवस्था की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने कनखल के बस्ती राम पाठशाला के समीप स्थित गंगाघाट का निरीक्षण भी किया। घाट की सीढ़ियों पर जमे सिल्ट और मलबे को देखकर अधिकारियों को इसकी सफाई तत्काल कराने के निर्देश दिए।
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार कर रही है निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री
- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयास : अमित शाह
- एसएसपी नवनीत सिंह ने अपनी माताजी के साथ ‘वरिष्ठ नागरिक गृह’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली
- मेरठ में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट: एडीजी भानु भास्कर ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च

