नवीन चौहान
सनातन धर्म में संतों पर भक्तों की अटूट आस्था होती है। भक्त संत को भगवान समझकर ही उनकी पूजा अर्चना करते है। ऐसा ही कुछ नजारा हरिद्वार कुंभ में दूसरे शाही स्नान के दौरान देखने को मिला। जब संतों पर फेंके फूल और उनके चरणों की धूल को भक्तों ने नतमस्तक होकर प्रणाम किया। भक्त जमीन पर लेट गए और जमीन को चूमने लगे और फूलों को चुगने लगे। एकत्रित फूलों को अपने मंदिर में रखने के लिए लेकर गए। संतों के प्रति ऐसी अटूट आस्था न्यूज127 आपके सामने लेकर आया है। ये दृश्य कुंभ पर्व 2021 में दूसरे शाही स्नान के उस पल का है। जब साधु सन्यासी हरकी पैड़ी पर स्नान करने निकल गए। सड़क खाली हो गई और भक्त जमीन पर लेटकर उनके चरणों की धूल को ही नमन करने लगे।
- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले



