नवीन चौहान.
उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरूवार से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की जानकारी भी सामने आ रही है। मैदानी इलाकों में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें गिरी हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में मोसम बदलने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्रीधाम में जमकर बर्फबारी हो रही है।
मसूरी शहर में देर रात से बारिश हो रही है। श्रीनगर में मौसम खराब रहा। रुद्रप्रयाग में घने काले बादल छाए हैं। तेज बारिश के आसार हैं। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है।
- न्यू दीप एकेडमी का शतप्रतिशत रहा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
- सीज स्टोन क्रेशर पर अवैध खनन, प्रशासन का एक्शन: मुकदमा दर्ज
- धामी सरकार ने चलायी पीसीएस अफसरों की तबादला एक्सप्रेस
- नई टिहरी में कांग्रेस की हुंकार, सरकार पर साधा तीखा निशाना
- उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां




