नवीन चौहान.
उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरूवार से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की जानकारी भी सामने आ रही है। मैदानी इलाकों में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें गिरी हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में मोसम बदलने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्रीधाम में जमकर बर्फबारी हो रही है।
मसूरी शहर में देर रात से बारिश हो रही है। श्रीनगर में मौसम खराब रहा। रुद्रप्रयाग में घने काले बादल छाए हैं। तेज बारिश के आसार हैं। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है।
- पिथौरागढ़ को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी ₹284 करोड़ से अधिक की सौगात
- विश्व में युद्ध की जो स्थिति वह कभी भी हो सकती है विस्फोटक: राजराजेश्वराश्रम
- हरिद्वार में ‘हरित योद्धाओं’ का अनूठा अभियान: दिल्ली से पहुंचे पर्यावरण प्रेमियों ने संभाली गंगा घाटों की सफाई की कमान
- उत्तराखंड में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे ₹5-₹5 लाख
- गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


