नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे देश में एक दुखद समाचार सामने आया है। महाराष्ट्र में पालघर के वसई में एक कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आयी है। इस हादसे में 12 मरीजों की मौत होने की सूचना मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
अस्पताल में हुई घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पालघर के अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। साथ ही, घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


