नवीन चौहान
यशस्वी शर्मा ब्रांड अम्बेसडर एचआरडीए मिशन आयुरप्लांट्स तथा ॐ आरोग्यं योग मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में आयुरप्लांट्स अभियान को आगे बढ़ते हुए यशस्वी शर्मा ने अभय सिंह सी.ओ.सिटी हरिद्वार के कार्यालय में गिलोय एवं तुलसी के पौधे लगाए।
यशस्वी शर्मा ने आज पौधे लगाने के पश्चात कहा कि पौधे लगाने में बहुत अच्छा लग रहा है। क्योंकि इससे पर्यावरण शुद्ध होगा तथा हमें बहुत सारी ऑक्सीजन मिलेगी, इससे हम स्वस्थ रहेंगे।
सी.ओ.सिटी अभय सिंह ने यशस्वी शर्मा को शुभकामनाये देने के साथ ही कहा कि यशस्वी शर्मा की इस ऊर्जा को देखकर अच्छा लग रहा है कि वो आयुरप्लांट्स अभियान अच्छे से आगे बढ़ाते हुए हर घर पौधे लगाने के लिये प्रयास कर रही है।
योगी रजनीश ने कहा कि यशस्वी शर्मा का हर घर आयुरप्लांटस अभियान का प्रयास एक दिन सम्पूर्ण हरिद्वार को जागृत करेगा। जिससे हरिद्वार का प्रत्येक व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ रहेगा।
- स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- नेशनल हाईवे पर श्यामपुर पुलिस और NHAI की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
- मेरठ में खिलौनों के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण: देहलीगेट पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार
- एमएलसी चुनाव-2026: मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा और पुलिस बल तैनात
- कैबिनेट की बैठक में 7412 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी, हरिद्वार में बनेगा केंद्रीय किचन

