नवीन चौहान
अंकिता हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य और उसके दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता विनोद आर्य के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। इसी के साथ उसके भाई अंकित आर्य के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटाने जाने की आवाज उत्तराखंड की जनता ने उठानी शुरू कर दी है।
जनता का कहना है कि भाजपा संगठन और राज्यमंत्री के पद पर रहने वाला परिवार अपने रसूक के चलते विवेचना को प्रभावित करेगा।
बताते चले कि विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने उत्तराखंड की एक बेटी की मजबूरी का फायदा उठाने का प्रयास किया और उसकी हत्या कर दी। उसको चीला गंगनहर में फेंक दिया। हालांकि उसका शव अभी बरामद नही हुआ है। लेकिन मुख्य आरोपी पुलकित की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद अंकिता को गंगनहर में फेंकने की जानकारी पुलिस को मिल गई है। जिसके बाद से गंगनहर में उसकी तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनभावनाओं को देखते हुए मध्य ऱात्रि पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाया दिया। जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस त्वरित निर्णय की सराहना की। लेकिन अब उत्तराखंड की जनता की मांग इस परिवार को भाजपा से निष्कासन की उठने लगी है। हरिद्वार और पहाड़ से आवाज आने लगी कि आरोपी परिवार को भाजपा संगठन से बाहर निकाल देना चाहिए। ताकि पुलिस की विवेचना पारदर्शी तरीके से हो। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। इसके अलावा कोई व्यक्ति इस तरह के दुस्साहस को नही कर पाए।




