उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां








Listen to this article

देहरादून
उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के व्यापक तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे शासन की कार्यप्रणाली में तेजी और प्रभावशीलता लाने का संकेत मिलता है।
अहम तबादले और नियुक्तियां
नरेन्द्र सिंह को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला, देहरादून में कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के पद पर तैनात किया गया है। शिवकुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून का सचिव बनाया गया है। प्रकाश चन्द्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी दी गई है। नन्दन सिंह डुंगरियाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
जिलों में प्रशासनिक बदलाव
शैलेन्द्र सिंह को टिहरी गढ़वाल में अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वैभव गुप्ता को हरिद्वार का अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बनाया गया है।
सौरभ अरावाल को नैनीताल में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं CALA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीष कुमार सिंह को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर पद पर बनाए रखा गया है। संतोष कुमार पाण्डे को उत्तराखण्ड सूचना आयोग में उप सचिव बनाया गया। लक्ष्मीराज चौहान को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी मिली। कुश्म चौहान को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया। हर गिरि को देहरादून से हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया।
बड़े स्तर पर डिप्टी कलेक्टरों के तबादले
शासन ने कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए हैं। अनुराग आर्या (चम्पावत से नैनीताल), रविन्द्र जुवांठा (ऊधमसिंह नगर से देहरादून), हिमांशु कफल्टिया (देहरादून से ऊधमसिंह नगर), यशवीर सिंह (पिथौरागढ़ से चमोली), पंकज भट्ट (चमोली से टिहरी), अधिन्त राज (टिहरी से पिथौरागढ़) सहित कई अन्य अधिकारियों को नई तैनाती दी गई