नवीन चौहान.
कांवड यात्रा के दौरान हिल बाइपास मार्ग का इस्तेमाल यात्रियों और वाहनों का भारी दबाव बढ़ने पर किया जाएगा। इसक लिए आज डीएम और एसएसपी ने अपनी टीम के साथ हिल बाइपास का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह ने कांवड़ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में हिल बाईपास का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मार्ग में दिख रही कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए दोनों अधिकारियों ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये।
कांवड यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। 4 जुलाई से कांवड यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जतायी गई है। अभी भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








