नवीन चौहान.
सोमवार की सुबह एक ड्रोन की प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी, सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई।

पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ड्रोन की काफी तलाश की लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। एटीसी से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी कोई उड़ने वाली वस्तु पीएम आवास के पास नहीं मिली।
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा




