SP ट्रैफिक ने स्वयं संभाली कमान, यातायात व्यवस्था को कराया दुरुस्त








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को बैशाखी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इसके अलावा शहर में चल रहे सद्भावना सम्मेलन का भी आज समापन है। ऐसे में धर्मनगरी में आज लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद है।
देश के अलग अलग राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान करने के​ लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में रास्तों में जाम न लगे इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हरिद्वार की एसपी ट्रैफिक ने स्वयं यातायात व्यवस्था की कमान संभाली हुई है। वह अपनी टीम के साथ सुबह से ही निरीक्षण के लिए निकल गई और जगह जगह तैनात ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को दिशा निर्देश दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि किसी भी स्थान पर जाम नहीं लगना चाहिए। जो वाहन सड़कों पर नो पार्किंग जोन में खड़े दिखायी दें उन पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। शहर के अंदर चौराहों पर भी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर यातायात को सुचारू रखा गया है।