नवीन चौहान.
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने इस बार कांवड़ियों को उनकी कांवड़ यात्रा का यादगार पल देने के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बनवाया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर कांवडियां अपनी सेल्फी लेकर यात्रा को यादगार बना रहे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं भी अपनी धर्मपत्नी के साथ इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी खिंचवाई। कांवडियों को यह सेल्फी प्वाइंट बहुत पसंद आ रहा है।

हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को यादगार एवं सुरक्षित बनाने के लिए कई अभिनव पहल कर रही है। इन्ही प्रयोगों के बीच शंकराचार्य चौक पर एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया है।

आज एसएसपी अजय सिंह भी अपनी धर्मपत्नी एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ सेल्फी प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने कांवड़ियों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित


