नवीन चौहान.
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर एवं मैनजेमैन्ट एण्ड एण्टरप्रनयोरशिप एण्ड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल, नई दिल्ली (एमईपीएससी) के मध्य एक अनुबन्ध (एमओयू) कॉलेज कैंपस में किया गया।
जिसमें एचईसी कालेज के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं मैनजेमैन्ट एण्ड एण्टप्रनयोरशिप एण्ड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल के सीनियर हैड (बिजनैस डवलपमैन्ट एण्ड अप्रैन्टिसशिप) सन्तोष कुमार साहा ने हस्ताक्षर किये। सीनियर हैड सन्तोष कुमार साहा ने कालेज के फैकल्टी मेम्बर के साथ भी छात्रों के स्किल डवलपमैन्ट एवं नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा की और उनके इस सम्बन्ध में विचारों को जाना, इस चर्चा में डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 सुशील कुमार, डा0 शिवानी, स्वपनिल शर्मा, उमराव सिंह, अमन राजपूत, समीक्षा, शुभ्रा आदि उपस्थित रहे।

कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी ने बताया कि इस अनुबन्ध से छात्रों को स्किल डवलपमैन्ट, ट्रेनिग इंर्टनशिप, व ट्रेनिंग के दौरान बेहतर परर्फाेमैन्स वाले छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इस अवसर पर मैनजेमैन्ट एण्ड एण्टरप्रनयोरशिप एण्ड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल की असिस्टैन्ट मैनेजर (बिजनैस डवलपमैन्ट) श्रुतिका भारतीय, कॉलेज के निदेशक डा0 प्रशान्त गौरव, निदेशक (ट्रेनिंग एवं प्लेसमैन्ट) विकास गुप्ता उपस्थित रहे।
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित


