नवीन चौहान.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ पट्टी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और पैदल जा रहे कांवड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कांविडयों में भी हर्ष की लहर देखी गई।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




