नवीन चौहान.
सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर गंगा में जा समाई। इस हादसे का शिकार 5 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जबकि 6 अभी भी लापता बताए गए हैं। रेस्क्यू किये गए लोगों ने बताया कि पहाड़ी से एक पत्थर गिरने पर गाड़ी अनियंत्रित हुई थी।
जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पांच लोगों को रेस्क्यू कर टीम ने नदी से बाहर निकाला। चालक समेत अन्य छह लोग अभी लापता है उनकी तलाश जारी है।

बताया गया कि मैक्स में सवार सभी लोग अलग अलग जगह से थे, ये सभी शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी खाई में गिरकर सीधे नदी में जा समायी। रेस्क्यू किये गए सभी लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया है।
- डीएवी पब्लिक स्कूल में हरेला महोत्सव की धूम, पर्यावरण और लोक संस्कृति का अनूठा संगम
- मनसा देवी मंदिर में बिना जेब के वस्त्र पहनेंगे पुजारी, महंत रविंद्रपुरी
- सीओ दौराला ने कांवड़ यात्रा को लेकर की बैठक, सुझाव लिए और दिशा निर्देश भी दिये
- होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ड्रीम हॉलिडे होटल पर छापा
- गैंगस्टर एक्ट में 122 मुकदमे, 494 अभियुक्त गिरफ्तार, 06 करोड़ की सम्पत्ति की गई कुर्क




