मुज़फ्फरनगर।
यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग युवक के कमरे की और दौड़े लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक का नाम गोविंद उम्र 27 वर्ष बतायी गई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया सुसाइड के पीछे पैसे के लेन देन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है।

- कड़ी मेहनत, नवाचार और सेवा भावना से विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान:
- भूस्खलन का खतरा: देहरादून–मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद
- ट्रेनी आईपीएस पर यौन उत्पीड़न का आरोप
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया 119 वां स्थापना दिवस, भव्य आयोजन
- लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बडा हादसा, अनियंत्रित हुआ 18 टायरा ट्रक



