मुज़फ्फरनगर।
यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग युवक के कमरे की और दौड़े लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक का नाम गोविंद उम्र 27 वर्ष बतायी गई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया सुसाइड के पीछे पैसे के लेन देन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है।

- मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
- 26 मदरसों को मिली मान्यता, आधुनिक शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के भविष्य: धामी
- 15 दिन में ठीक करें सड़कें, 15 अक्टूबर तक पूरा करें सौंदर्यीकरण: मुख्यमंत्री
- AI से स्मार्ट होगी उत्तराखंड पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण से साइबर सुरक्षा तक तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल
- चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी में पहुंचा एक्यूम्स ग्रुप, अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद







