DAV पब्लिक स्कूल डिफेंस कालोनी में आयोजित हुई CBSE विद्यालयों की विज्ञान प्रतियोगिता




नवीन चौहान.
DAV पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के तत्वावधान में 22 जुलाई 2023 को ‘समिधा……फॉर इग्नाइटेड माइंड्स’ के अंतर्गत CBSE के विभिन्न विद्यालयों की अंतर् विद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था–‘प्लास्टिक मूल से उन्मूलन’। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई रीज़न के अन्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। DAV पब्लिक स्कूल इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं था।

मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशिष्ट अतिथि के.डी. पुरोहित, सलाहकार रूसा उच्च शिक्षा उत्तराखंड, अध्यक्ष देवभूमि विज्ञान समिति, विशेष अतिथि पार्षद सुशीला रावत, डॉ जितेंद्र सिंह, वैज्ञानिक केंद्र सरकार, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ संजय भूटानी और प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता का आरंभ करते हुए प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रकृति और ब्रह्मांड को समझने का आधार है। वैज्ञानिक योग्यता जिज्ञासा और जिज्ञासा की भावना का पोषण करती है। विज्ञान प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। वर्तमान युग में प्लास्टिक मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है लेकिन इसका पर्यावरण एवं मानव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए हमें नए विकल्प खोजने होंगे, जिससे हम धरती तथा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकें। अंत में प्रधानाचार्या जी ने विज्ञान उत्सव में आए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र प्रणय डोगरा, वैज्ञानिक जो सैन फ्रांसिस्को में कार्यरत हैं, भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य थे- डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ कुलदीप सिंह और डॉ संजय भूटानी रहे। मुख्य अतिथि ने वर्तमान युग की ज्वलंत समस्या प्लास्टिक पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नए विकल्पों द्वारा ही हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। भारत को विकासशील बनाने व कृषि को बचाने के लिए प्लास्टिक का निस्तारण आवश्यक है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रदान की और आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की रोचक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए सबका साधुवाद किया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रही। विद्यार्थियों ने पी पी टी, मॉडल एवं नाटक के द्वारा रोचक प्रस्तुतियाँ दी। अंत में निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय देते हुए डी एस बी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश की टीम को विजेता घोषित किया। द्वितीय स्थान पर हिम ज्योति स्कूल और तृतीय स्थान पर संत कबीर एकाडमी रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *