एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन घायल








Listen to this article

नवीन चौहान.
एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पंकज त्रिपाठी की बहन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-2 पर निरसा बाजार में तब हुआ जब पंकज त्रिपाठी के जीजा की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने राकेश तिवारही के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।