काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल दिवस का किया विरोध




Listen to this article

न्यूज 127.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर जिला भाजपा कार्यालय में अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। वक्ताओं ने उस वक्त की कांग्रेस सरकार को देश के नाग​रिकों के हक को कुचलने वाली सरकार बताया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी सरकार ने 25 जून को देश में आपातकाल लगाया था। यह भारत के इतिहास का काला दिन था। आपातकाल के दौरान भारतीय संविधान के कई प्रावधानों को निलंबित कर देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था। भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कई राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस दिन को याद करके आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को नहीं भूले हैं। आपातकाल लगने के बाद लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले महान लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया जाता है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जित डाबर, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,नकली राम सैनी,दीपांशु विद्यार्थी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर अभिनव चौहान दीपांशु शर्मा सौरभ शर्मा नवजोत वालिया संदीप कुमार कुलदीप सैनी अमन चौहान शिवनंदन चौहान शुभम मंडोला आदर्श कश्यप रवीश सैनी मनोज चौहान सुनील पाल प्रमोद कुमार दुर्गेश वर्मा मोहित मल्होत्रा युधिष्ठिर वालिया विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।