नवीन चौहान
मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार नई दिल्ली के दौरे पर हैं। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ अधिकारियों का एक दल भी साथ गया है, जिसमें मुख्य सचिव एसएस संधू भी शामिल हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर सिंह धामी की दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री से भेंट होगी।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा उनका कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
- सिडकुल में नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — 15 लाख की खेप बरामद
- हरियाणा का मोस्ट वांटेड, हरिद्वार पुलिस का सिरदर्द आरोपी खुद मौत की नींद सोया
- हरिद्वार बस अड्डे के स्थानांतरण, कॉरिडोर और जान्हवी मार्केट के मुददे पर व्यापारी आक्रोषित
- हरियाणा के दारोगा को गोली मारने वाले आरोपी सुनील ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
- मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से बदमाश ने लूटी चेन