नवीन चौहान
मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार नई दिल्ली के दौरे पर हैं। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ अधिकारियों का एक दल भी साथ गया है, जिसमें मुख्य सचिव एसएस संधू भी शामिल हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर सिंह धामी की दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री से भेंट होगी।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा उनका कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







